
कुशीनगर
सांसद खेल महोत्सव के आयोजन संबंधी आवश्यक बैठक हुई संपन्न
ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के प्रतिभा को प्रदेश/देश स्तर पर लाने का है प्रयास- सांसद
01 सितंबर से 20 सितंबर तक खिलाड़ियों का होगा पंजीकरण
ब्लॉक स्तर,विधानसभा स्तर एवं जनपद स्तर पर होंगे विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन
सांसद खेल प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी आवश्यक बैठक मा0 संसद, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार संपन्न की गई।
मां0 सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने इस अवसर पर कहा कि सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन हेतु मा0 प्रधानमंत्री जी का निर्देश है। उन्होंने कहा कि खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत निर्धारित खेल विधाओं में ब्लॉक एवं जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना तथा जनपद स्तरीय विजयी खिलाड़ियों को मंडल एवं राज्य स्तर पर प्रतिभाग कराया जाना। युवाओं को समाज के प्रति संवेदनशील बनाना, उनका सर्वांगीण विकास करना, उनके अंदर नेतृत्व के गुणों का विकास करना, सामाजिक दायित्वों का बोध कराना तथा उनमें देश प्रेम एवं राष्ट्रभक्ति का भाव उत्पन्न कराना है।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों के पंजीकरण के संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को पंजीकृत कराए जाने हेतु सभी आवश्यक उपायों पर प्रभावी कार्यवाही की जाय। उन्होंने बताया कि 01 सितंबर से 20 सितंबर तक पंजीकरण की कार्यवाही की जाएगी तथा 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक ब्लॉक स्तर, विधान सभा स्तर एवं सांसद/जनपद स्तर पर कबड्डी, खोखो,फुटबॉल, बॉलीबॉल,हॉकी, बॉक्सिंग,कुश्ती,सहित एथलेटिक्स खेल शामिल किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोई ऐसा ब्लॉक नहीं होना चाहिए जहां टीम न बने, उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लॉक /विधान सभा स्तर के खेल हेतु स्थान, एवं तिथि का चयन कर लिए जाएं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में खेल का कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु कार्ययोजना के तहत अभी से तैयारियां की जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां भी खेल आयोजित की जाएगी उन सभी खेल के मैदानों को फोटो वीडियो सहित पूर्ण विवरण संबंधित को उपलब्ध कराना होगा।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि इस खेल महोत्सव को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। जनपद स्तर के कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर के किसी खिलाड़ी को गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जिला स्टेडियम में संसद निधि से दर्शक दीर्घा एवं मंच बनवाए जाने हेतु जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, डीपीआरओ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।


