
कुशीनगर
15 से 35 वर्ष के युवा खेलकूद, रक्तदान, नशामुक्ति,जल संरक्षण, स्वच्छता आदि में सक्रिय भूमिका वाले करें आवेदन
पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे 50 हजार नकद,एक पदक,प्रमाण पत्र
कुशीनगर जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि गत वर्ष की भाँति व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड से सामाजिक कार्यों में रूचि रखने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया जाना है।
उन्होंने बताया कि शासनादेश दिनांक 01 सितम्बर 2025 में उल्लिखित राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र यथा खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर्य ऊर्जा संयत्र स्थापना स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढावा देना, पर्यटन, पारम्परिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निग इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किया जायेगा।
आवेदनकर्ता की उम्र 15 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए, जिसका निर्धारण वर्ष 1 जनवरी को नामांकन के समय के अनुसार होगा। व्यक्तियों को पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण-पत्र, स्वामी विवेकानन्द जी की एक प्रतिमा और रू0-50000.00 नकद शामिल होंगे। शासनादेश अनुसार विगत 03 वर्षों (01 अप्रैल 2022 से 31 अप्रैल 2025 तक) में सराहनीय कार्य करने वाले इच्छुक युवाओं को चिन्हित करते हुए उनका प्रस्ताव जनपद स्तरीय समिति के परीक्षणोंपरान्त उपयुक्त प्रस्ताव को दिनांक 15 सितम्बर 2025 तक महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उ०प्र० लखनऊ को निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत एनेक्जर-1 व 2 के साथ बुकलेट के रूप दो प्रतियों में प्रेषित किया जाना है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एव प्रा०वि०द० अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
