
खराब रैंकिंग वाले विभागों पर जताई कड़ी नाराजगी
खराब प्रगति वाले खंड विकास अधिकारियों को फैमिली आईडी का लक्ष्य बढ़ाए जाने का निर्देश

कुशीनगर
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों, की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

समीक्षा दौरान जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा दौरान खराब प्रदर्शित करने वाले विभागो को निर्देशित किया कि कार्यों/योजनाओं में प्रगति लाते हुए इस माह के अंत तक लक्ष्य की पूर्ति अवश्य करें,अन्यथा उस विभाग के अधिकारी को जिम्मेदारि तय करते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्याे के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण खराब रैकिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खराब प्रगति वाले मुख्य विभागों को कार्यों में सुधार लाये जाने का निर्देश दिए। पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत समीक्षा दौरान वेंडर्स द्वारा बताया गया कि जो भी सूची मिली है सभी से वार्ता की गई परंतु सभी के द्वारा अ सहमति व्यक्त की गई, के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा सूची उपलब्ध कराएं जिससे कि किसी दो व्यक्तियों से वार्ता कर हकीकत का पता लगाया जा सके। जिलाधिकारी ने समस्त वेंडर्स सहित पीओ नेडा को निर्देशित किया कि विभिन्न स्तरों से प्राप्त कुल 600 की सूची अनुसार कंट्रोल रूम में बैठ कर आज ही सभी से वार्ता कर एक एक का विवरण अंकित करते हुए अवलोकन कराने उपरांत ही जाना है। उन्होंने निर्देशित किया कि हर हाल में इस माह के अन्त तक लक्ष्य की पूर्ति होनी है तथा जो वेंडर्स कार्य नहीं करता है उसके विरुद्ध एफआर भी दर्ज कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने फैमिली आई0डी0 बनाये जाने की प्रगति के संबंध में विधिवत समीक्षा दौरान कुल लक्ष्य 77 हजार के सापेक्ष 57 हजार का आईडी अभी तक बनाए जाने पर खराब प्रगति वाले वीडियो को अधिक एवं संतोषजनक कार्य वाले वीडियो को पूर्व लक्ष्य के अनुसार इस माह के अंत तक शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाने का निर्देश डीएसटीओ को दिए, साथ ही साप्ताहिक समीक्षा किए जाने का भी निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत पोर्टल पर खराब प्रदर्शन के क्रम में जिलाधिकारी ने आवेदन एवं लक्ष्य की जानकारी लेने उपरांत निर्देशित किया कि इसी माह के अंत तक विकास खण्ड स्तर/तहसील स्तर/विधान सभा स्तर पर सामूहिक विवाह की तिथि नियत कर मा0 जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लक्ष्य के अनुरूप सामूहिक विवाह कराना सुनिश्चित करें।
। इसी प्रकार पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों, मिड डे मील योजना,नई सड़कों का निर्माण, सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने स्वामित्व योजना अंतर्गत घरौनी वितरण कार्य के संबंध में बताया कि भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को इस कार्य हेतु ए वार्ड मिला है, परंतु कुशीनगर में घरौनी वितरण की स्थिति ठीक नहीं होने पर डीपीआरओ को निर्देशित किया कि शासनादेशनुसार वितरण का कार्य पंचायतीराज विभाग का है, उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 2 लाख 25 हजार घरौनी प्रमाण पत्र वितरण किया जाना है जो अब तक लगभग 10 प्रतिशत ही हुआ है। उन्होंने इस कार्य हेतु विधिवत दिशा निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, डीएफओ आर डी सिंह, पीडी पीयूष, डीडीओ अरुण कुमार पाण्डेय, अधि 0अभि0 पीडब्ल्यूडी, डीपीआरओ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।7
