
जनपद कुशीनगर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘विश्वकर्मा एक्सपो-2025’ (17-19 सितंबर) का शुभारंभ, MSME क्षेत्र हेतु ₹1,32,000 करोड़ का मेगा ऋण एवं मिशन रोज़गार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 12,000 हस्तशिल्पियों/कारीगरों को टूलकिट तथा 111 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा भवन लखनऊ में मां0 मुख्य मंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण कार्यक्रम के अवलोकन उपरांत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत लाभार्थियों में टूल किट /ऋण वितरण का डमी चेक वितरण किया गया।

मा0 संसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने इस अवसर पर कहा कि देश की आजादी के बाद से ही विश्वकर्मा समाज तथा अन्नदाता छोटे किसान उपेक्षित है, विश्वकर्मा समाज अपने हुनर और कला का कार्य करते हैं जिसे मा0 प्रधान मंत्री जी आगे बढ़ाने का लक्ष्य किया है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का उपेक्षित वर्ग आगे नहीं बढ़ेगा तब तक देश का विकास संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि मां0 मुख्यमंत्री जी द्वारा ये कार्यक्रम रखा गया है हम सभी का दायित्व है कि उपेक्षित वर्ग को आगे बढ़ाने में सहयोग करें तभी विश्वकर्मा भगवान का आशीर्वाद हम लोगों को प्राप्त होगा।

मा0 सांसद जी ने प्रधानमंत्री जी के आज जन्म दिवस अवसर पर कहा कि ईश्वर उन्हें आगे बढ़ाते हुए उनके देश के प्रति समर्पण की भावना से देश को और आगे बढ़ाएं, विकास को आगे बढ़ाएं, उन्होंने मां0 प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु की कामना भी की।

इस अवसर पर जनपद के 06 लाभार्थियों में टूल किट का वितरण एवं 05 लाभार्थियों में 5 – 5 लाख का प्रतीकात्मक चेक का वितरण मा0 सांसद सहित मा0 विधायक गण एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, तथा 30 लाभार्थियों को कल लखनऊ में ऋण वितरण/प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा मां0 जन प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया गया तथा सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी गई। उपयुक्त उद्योग द्वारा सभी अतिथि गणों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनंजय मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मां0 विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, रामकोला विनय प्रकाश गौंड, खड्डा विवेकानंद पांडेय, हाटा मोहन वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा, कसया चेयर मैन प्रतिनिधि सहित अन्य जन प्रतिनिधि गणों के साथ जनपद स्तरीय अधिकारी गण व लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

