
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में उप कृषि निदेशक अतिन्द्र सिंह द्वारा आई0जी0आर0एस0 में कोई प्रकरण लंबित नहीं होने, फसल बीमा योजना अंतर्गत 2024- 25 में 24744 किसानों द्वारा बीमा कराया गया जिसका भुगतान कर दिया गया है तथा 25 – 26 में 36 हजार किसानों द्वार फसल बीमा कराए जाने की जानकारी दी गई। पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत विगत माह 3913 का सत्यापन कर लिए जाने एवं 13 हजार किसानों का सत्यापन अवशेष रहने की जानकारी दी गई जिसे जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जीरो पावर्टी अंतर्गत विभिन्न तहसीलों में लंबित आवेदनों के विवरण की जानकारी भी दी गई। डिजिटल क्रॉप सर्वे अंतर्गत 25 सितंबर तक पूर्ण कर लिए जाने का आश्वासन अप कृषि निदेशक द्वारा दिया गया, तथा फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अभी तक 50 प्रतिशत पूर्ण कर लिए जाने की जानकारी दी गई। कृषि यंत्रीकरण का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है तथा आधुनिक खेती, कृषि उत्पादक संगठनों, केला उत्पाद,खेत तालाब योजना, एकीकृत बागवानी, केला प्लांटेशन,तुलनात्मक खेती का प्रदर्शन, आदि बिंदुओं की गहनता से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा दौरान टीकाकरण के संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा 80 हजार टीकाकरण के सापेक्ष अभी तक 60 हजार 210 का टीकाकरण कराए जाने की जाने की जानकारी दी गई तथा लम्पी रोग से प्रभावित/मृत्यु पशुओं की संख्या के पूछे जाने पर जनपद में एक गो वंश की मृत्यु तथा 791 के प्रभावित होने की जानकारी दी गई। तथा सभी को लगातार उपचार किए जाने एवं जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर इलाज के प्रक्रिया के संबंध में पूर्ण विवरण सहित जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जानकारी पूछे जाने पर बताया कि एक योजना अंतर्गत 45 लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 07 आवेदन प्राप्त हुए हैं अन्य योजनाओं अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष अधिक आवेदन जमा होने की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने गौशालाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा दौरान कार्य धीमी गति से होने पर कार्यों में तेजी लाए जाने सहित अवस्थित पेड़ों को बचाने एवं बजट मांग पत्र शासन को प्रेषित किए जाने का निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अतेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मेनका, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविन्द्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
