
सभी समस्याओं का निस्तारण आगामी बैठक से पूर्व करा ली जायेगी पूर्ण – डीएम

कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में माह सितम्बर-2025 के किसान दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान उप कृषि निदेशक, कुशीनगर द्वारा पिछले किसान दिवस में प्राप्त 25 शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण की कार्यवाही से संतुष्ट होते हुए जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
कृषक द्वारा अवगत कराया कि विधुत कृषि कनेक्शन शुल्क जमा करने के बाद भी विद्युत संचालन नहीं हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अन्दर कार्यवाही कर अवगत करावे। कृषक द्वारा अवगत कराया गया कि पी०एम० किसान में भूमि अंकन हेतु तहसील तमकुहीराज में भूलेख अंकन हेतु प्रस्तुत किया है, परन्तु अभी तक भूमि अंकन नही हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया गया कि समस्त उप जिलाधिकारी कुशीनगर को पत्र अधोहस्ताक्षरी के माध्यम से तत्काल प्रेषित कराये। कृषकों द्वारा बताया गया कि यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक हेतु अंगूठा लगाने पर मोबाईल पर मैसेज के माध्यम से जानकारी हो जाये कि कृषक कितना बोरी यूरिया या फास्फेटिक उर्वरक प्राप्त हो रहा हैं। जिस पर उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि इस सन्दर्भ में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा। कृषकों द्वारा गेहूँ बीज बी०पी०टी० 5204 में समय से पूर्व बाली आ जाने की समस्या बताई गयी जिस पर जिलाधिकारी ने कृषक को बताया कि बीज प्राप्त कराने वाली संस्था एवं कृषि निदेशालय को पूर्व में ही उक्त प्रकरण से अगवत कराया जा चुका है, तथा उप कृषि निदेशक,को निर्देशित किया गया कि जनपद में कुल कितना बीज उठान हुआ था अवगत कराये, जिस पर उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि जनपद में 417 कु० बीज उठान हुआ था। जिलाधिकारी ने कृषकों को आश्वासन दिया गया कि जाँचोपरान्त प्राप्त निर्देश से आपको अवगत कराया जाएगा। कृषकों द्वारा जोकवा राजवाहा में टेल तक पानी न मिलने की शिकायत की गयी जिसपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये।
उप कृषि निदेशक ने जिलाधिकारी के समक्ष बताया कि कृषकों को निःशुल्क वितरित हेतु सरसों का 5300 मिनीकिट का लक्ष्य जनपद को प्राप्त हुआ है जिसको कृषक बन्धुओं को प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल पर आनलाइन बुकिंग कराने हेतु आग्रह किया गया।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला समन्वयक फसल बीमा, उप दुग्ध विकास अधिकारी, सहायक अभि० नलकूप, अ०अभि०विद्युत, कसया-पडरौना, जिला प्रबन्धक फसल बीमा, अधिशासी अभियन्ता सिचाई खण्ड प्रथम, अधिशासी अभियन्ता सिचाई खण्ड द्वितीय, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, अध्यक्ष मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, सहायक निदेशक रेशम, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, पी०सी०एफ० प्रबन्धक, समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे
