
जनपद कुशीनगर पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेशचन्द भट्ट के नेतृत्व में चल रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत थाना हनुमानगंज पुलिस ने एक तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने हरियाणा नंबर की अशोक लीलैण्ड पिकअप (HR 46 G 5930) से 68 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब रॉयल ग्रीन व्हिस्की बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 612 लीटर और कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। वाहन सहित जब्त माल की कुल कीमत 12 लाख रुपये है।
गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुमार पुत्र सूरजभान, निवासी सोनीपत, हरियाणा ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह शराब की पेटियों को अंडे की खाली ट्रे से ढककर जीएसटी बिल बनवाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता था। इस मामले में थाना हनुमानगंज पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वे अंडे की खाली गत्ते ट्रे बनवाकर उस पर GST बॉक्स लिखवाते हैं। नीचे शराब की पेटी रखते और ऊपर गत्ता रखकर शक टालते हैं। फिर कुशीनगर के रास्ते चोरी से बिहार ले जाकर ऊँचे दामों पर बेच कर अधिक बड़े लाभ कमाते हैं।
बरामदगी व गिरफ्तारी थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उ0नि0 अरविन्द कुमार, हे0का0 अखिलेश यादव, का0 विकास यादव, का0 अनुराग सिंह, का0 संजय यादव व का0 विक्रान्त शुक्ला शामिल रहे।

