

जनपद कुशीनगर के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। पुलिस सेवा में अपने उत्कृष्ट अनुभव, सशक्त नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए विख्यात श्री कुमार का कुशीनगर जैसे ऐतिहासिक एवं संवेदनशील जनपद में नियुक्त होना निश्चित ही जिले की law & order व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा। जनता को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, साइबर अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था की बेहतरी में नई ऊँचाइयाँ हासिल होंगी।
स्थानीय लोगों का विश्वास है कि श्री केशव कुमार का व्यवहारिक दृष्टिकोण, संवेदनशीलता और जनता से सीधा संवाद, पुलिस और आम नागरिकों के बीच आपसी सहयोग को और प्रगाढ़ बनाएगा। हम आशा करते हैं कि उनके नेतृत्व में कुशीनगर एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और विकासोन्मुख जनपद के रूप में और अधिक आगे बढ़ेगा।
जनपद कुशीनगर की ओर से पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार जी को ढेरों शुभकामनाएँ।
