
सीडीपीओ द्वारा अधीनस्थ कर्मियों के लंबित भुगतान नहीं होने तक सीडीपीओ का वेतन बाधित
बिना किसी ठोस कारण के 6 महीने तक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर दें शो काल नोटिस
मिनी स्टेडियम/खेल के मैदानों को एक माह में सुधार कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट कराई जाएगी जांच – डीएम
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में विकास कार्यों/पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
जिलाधिकारी मनरेगा अंतर्गत मिनी स्टेडियम, खेल के मैदान की समीक्षा दौरान समस्त वीडियो को निर्देशित किया कि जहां भी कुछ कमियां रह गई हैं उसे एक माह के सुधार कराएं ताकि सभी का रैंडम जांच कराई जा सके। इस दौरान ब्लॉकवाइज मिनी स्टेडियम/खेल के मैदानों /मनरेगा पार्क का पीपीटी के माध्यम से अवलोकन दौरान संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने जनपद के 44 मनरेगा पार्कों के संबंध में निर्देशित किया कि जिस कार्य के लिए बना है वो कार्य तो होना चाहिए। उन्होंने एक माह में मिट्टी डलवाकर लिबरल करने उपरांत घास लगवाने सहित सभी कार्यों को दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिए समस्त खंड विकास अधिकारी को दिए।
जिलाधिकारी ने एन आर एल एम योजना अंतर्गत समूहों के गठन संबंधी ब्लॉकवाइज प्रगति रिपोर्ट लेते हुए वर्ष में कितना प्रशिक्षण हुआ किस एजेंसी के माध्यम से किया गया तथा कितने दिन का हुआ आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि 3 दिन का कोई प्रशिक्षण है तो तीन दिन होना चाहिए ऐसा न हो कि एक ही दिन में समाप्त कर दी जाए।
सामूहिक विवाह की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया जिस स्तर पर आवेदन लंबित है उसे शीघ्र सत्यापन करा लिए जाएं तथा सितंबर माह में ही 22 से 28 सितंबर के मध्य मां0 जन प्रतिनिधि गण से वार्ता कर स्थान चयन करते हुए तिथि निर्धारीत कर ली जाय।
छात्र वृत्ति योजना अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, अल्प संख्यक कल्याण विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया कि कॉलेज स्तर पर आवेदन फॉरवर्ड हुआ कि नहीं तथा कॉलेज स्तर से फॉरवर्ड हुआ कि नहीं इसकी जांच कर विद्यालय प्रबंधक/ प्रधानाचार्य से प्रत्येक दिन मिल कर इस कार्य की शीघ्र पूर्ण कराए।
पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि वेंडर कार्य नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाय, इसके अतिरिक्त फैमिली आईडी की भी समीक्षा दौरान सभी वीडियो को संशोधित लक्ष्य अनुसार कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश दिए गए।
पोषण समिति की समीक्षा दौरान विभागीय योजनाओं/निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई,। हॉट कुक मिल योजना अंतर्गत कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन नहीं होने की जानकारी देने पर ग्राम सभा से क्रय किए जाने का निर्देश दिए गए। समीक्षा दौरान बीएचएनडी, पोर्टल पर अपलोड किए जाने वाले कार्यों,संभव अभियान,बच्चों का वजन,एनआरसी, आंगनबाड़ी कार्यकृतियों की मिलने वाली राशि का भुगतान, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा,पीडी पीयूष, डीडीओ अरुण कुमार पाण्डेय, डीपीआरओ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी,जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

