
कुशीनगर

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का किया गया उद्घाटन।

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों के बारे में जानकारी से सम्बंधित एसओपी की पुस्तिकाओं एवं ‘‘सशक्त नारी-समृद्व प्रदेश’’ शीर्षांकित फोल्डर का किया गया विमोचन।

जनपद स्तर पर विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/बालिकाओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र

विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित

प्रदेश के मा0 यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘‘मिशन शक्ति 5.0’’* का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों* का उद्घाटन व मिशन शक्ति केन्द्रों से सम्बंधित एस0ओ0पी0 की पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति-5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पश्चात जनपद स्तर के कार्यक्रम में मा० सांसद विजय कुमार दूबे की अध्यक्षता एवं मां0 विधायक खड्डा, रामकोला, हाटा के साथ जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर उपस्थिति में जनपद स्तर पर मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर जनपद में विशिष्ट कार्य करने वाले महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं शासन द्वारा चलाये जा रहे लाभार्थीपरक योजनाओं से सम्बन्धित लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर द्वारा प्रादेशिक माध्यमिक फूटबाल प्रतियोगिता 2024-25 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिशु गुप्ता पुत्री घनश्याम गुप्ता, फतेह मेमोरियल इण्टर कालेज,तमकुहीराज तथा 2025-26 में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं अंशू पुत्री चन्द्रभान पटेल, यासमीन परवीन पुत्री ग्यासुद्दीन, दुर्गावती पुत्री छट्दू प्रसाद, फतेह मेमोरियल इण्टर कालेज, तमकुहीराज एवं राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता 2025 26 में संतावना पुरस्कार प्राप्त छात्राओं सोनम पुत्री चंचल, गुडिया पुत्री दिनेश, काजल पुत्री प्रभु, राजकीय उ०मा०वि० कटाई भरपुरवा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसी प्रकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत कुमारी रिया शर्मा पुत्री महेन्द्र शर्मा, सोहसा मठिया कसया, कुमारी अंजली यादव पुत्री अम्बिका यादव, गनेशी पट्टी पडरौना कुशीनगर को टूल कीट वितरण किया गया, उ०प्र० मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत झूलर पत्नी जनार्दन ग्राम धर्मपुर खुर्द, रंजना पत्नी बाबूला, ग्राम धर्मपुर खुर्द, नूर निशा पत्नी सैफुल्लाह, जुबैदा पत्नी मुतुर्जा, ग्राम-भिस्वा लाला, सावित्री पत्नी मुन्ना, श्रीमती पत्नी टुनटुन, ग्राम सोहनरिया जिला कुशीनगर को हाउस की प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधान मंत्री मातृत्व बन्दना योजना के अन्तर्गत पूजा गुप्ता एवं नेहा सिंह को योजना का चेक प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा कृषि रक्षा इनपुट उर्मिला देवी पत्नी अमरनाथ, ग्राम- बैजनाथपुर गीतान्जली पत्नी पप्पु गुप्ता, ग्राम-कल्याण छापर, संध्या देवी पत्नी यशवंत कुमार, ग्राम-कोहडा, सोनम देवी पत्नी महेश प्रजापति ग्राम-होरलापुर को कृषि रक्षा इनपुट प्रदान किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दीपमाला, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वि० पडरौना, रागिनी ओझा, कंपोजिट विद्यालय रविन्द्रनगर पडरौना को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान पत्र प्रदानं किया गया। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार कुशीनगर द्वारा बी०सी० सखी, नित्या पासवान, उजाला महिला स्वयं सहायता समूह, दिउलिया मनियार छपरा, ड्रोन सखी श्रीमती गुन्जन कुमारी, जय बाबा भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह, विद्युत सखी, श्रीमती सुनीता यादव, दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह, ललीता देवी, अम्बेडकर महिला स्वय सहायता समूह को जनपद में सराहनीय कार्य किये जाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मा० विधायक खड्डा, विवेका नन्द पाण्डेय, मा० विधायक हाटा मोहन वर्मा,मा० विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौड़, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, गुंजन द्विवेदी, डीसी मनरेगा राकेश, उपयुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय,सहित जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ अन्य जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी गण व लाभार्थी गण उपस्थित रहे।
