सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य शिविर एवं स्वच्छता कार्यक्रम में हुए शामिल
पाँच टीबी रोगियों में वितरण हुआ पोषण पोटली
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ उपचार
कुशीनगर
सशक्त नारी – समृद्ध नारी
नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस लाइन कुशीनगर में नारी शक्ति बाइक रैली का हरी झंड़ी दिखा कर प्रभारी मंत्री जी द्वारा शुभारम्भ किया गया। यह पहल न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संकल्प भी साकार करेगी।
———————–
प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कसया सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य शिविर एवं स्वच्छता कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया।
मां0 मंत्री जी के सीएचसी परिसर में पहुँचने पर प्रभारी सीएमओ डॉ एस.एन.त्रिपाठी एवं अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। ततपश्चात उनके द्वारा परिसर में लगे स्वास्थ्य शिविर के स्टालों का निरीक्षण किया गया। जिसमें एचआईबी,आयुष्मान कार्ड,क्षयरोग विभाग,आरबीएसके,होंमियोपैथिक, नेत्र विभाग का निरीक्षण करते हुये शिविर में उपचार कर रहे महिला एवं पुरुष चिकित्सको द्वारा जानकारी ली गयी। मंत्री जी ने उपचार कराने आये मरीजों से भी जानकारी प्राप्त किया गया। क्षयरोग स्टाल पर जनपद के प्रभारी मंत्री,सांसद एवं विधायकगण द्वारा पाँच टीबी रोगियों में प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में आये 143 मरीजो का विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा उपचार कर उनकी निःशुल्क ब्लड की जाँच करायी गयी तथा दवा भी उपलब्ध कराई गयी।
प्रभारी मंत्री,सांसद एवं विधायक गण एवं भाजपा के कार्यकताओं द्वारा सीएचसी परिसर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान को गति दी गयी।
इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक पीएन पाठक, विवेकानंद पांडेय, डॉ असीम राय, मोहन वर्मा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र,एसडीएम डॉ संतराज सिंह बधेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष किरन जयसवाल प्रतिनिधि राकेश जयसवाल, मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय,डॉ शौनक श्रीवास्तव,डॉ जलज सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय,डॉ नेहा,डॉ निधिप्रदा मल्ल,निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।
———————-
*सेवा पर्व पखवाड़ा* कार्यक्रम के अंतर्गत कुशीनगर के ग्राम रामपुर सोहरौना स्थित जय मां भगवती मझरिया देवी मंदिर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज साफ सफ़ाई की उसके पश्चात पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर परिसर के बगल में स्थित अमृत सरोवर (तालाब) के सौंदरीकरण का निरीक्षण किया गया।
