

कुशीनगर
राजकीय आई0टी0आई0 कसया में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है। राजकीय आई0टी0आई0 कसया में मा0 विधायक कसया के प्रतिनिधि के रूप में आदित्य त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा के द्वारा फीताकाट कर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया , इनके द्वारा कार्यक्रम में शामिल अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को कौशल विकास प्रशिक्षण से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल अभ्यर्थियों को आटोमोटिव कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा साथ ही अभ्यर्थियों के अभिभावक बैठक में ए0पी0 राय, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 कसया द्वारा कौशल विकास मिशन से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया गया है। कौशल विकास विभाग से उपस्थित श्री अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला कौशल विकास प्रबन्धक द्वारा योजना से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार अवगत कराया गया है, जिससे भविष्य में अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जा सके साथ ही साथ युवाओं को स्किल कम्पटीशन में प्रतिभाग करने हेतु आनलाईन पंजीकरण के बारे में भी अवगत कराया गया है उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में सुनील चन्द्र कौशिक, अजय शर्मा के साथ-साथ संस्थान के कार्यदेशकगण व समस्त अनुदेशकगण, प्रशिक्षक, अभ्यर्थीगण एवं उनके परिजनगण आदि उपस्थित रहे।
