

कुशीनगर
सांसद खेल प्रतियोगिता प्रतियोगिता का उद्घाटन आज विकासखण्ड- विशुनपुरा ग्राम पंचायत-हिरनही, में मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार दूबे मा० सांसद, कुशीनगर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष जायसवाल, मा० विधायक, सदर पडरौना, विंध्यवासनी श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख विशुनपुरा, महेन्द्र सिंह तंवर, जिलाधिकारी, श्रीमती गुंजन द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा अपराह्न 01:00 बजे किया गया।
सांसद खेल प्रतियोगिता में सब जूनियर/जूनियर / सीनियर वर्ग की आठ खेल विधाओं यथा-एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, फुटबॉल, व जूडो खेल के खिलाड़ियों से हाथ मिलकर खेल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्रवण कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, राकेश कुमार, डी०सी०, मानरेगा, शैलेन्द्र दत्त शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे। अन्त में श्री रवि कुमार निषाद, क्रीडाधिकारी, के द्वारा आये हुये सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।




