

कुशीनगर जनपद में राष्ट्रीय दशम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनपद के आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त कर्मचारियों के द्वारा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय से श्रद्धा तहसील पडरौना तक जन जागरण जागरूकता हेतु एवं आयुर्वेद के प्रचार प्रसार हेतु रैली का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
दशम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बिशनपुर ब्लॉक के हिरनहीं मिनी स्टेडियम में आयुर्वेद विभाग द्वारा चिकित्सीय कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर सांसद विजय दुबे जी के द्वारा उद्घाटन किया गया तथा इस अवसर पर पडरौना विधायक श्री मनीष जायसवाल, जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदया , ब्लॉक प्रमुख बिशनपुर डीसी मनरेगा क्रीड़ा अधिकारी आज लोगों की उपस्थिति रही। क्रीडा स्थल पर क्रीडा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ इसमें मुख्य अतिथि द्वारा जनपद स्तर पर हुए क्रीडा से संबंधित एवं आयुर्वेद से संबंधित विषयों पर विचार व्यक्त किया गया तथा उन्होंने आश्वासन दिया की इसी तरीके से हर वर्ष स्टेडियम में खेलकूद का आयोजन होगा
इस अवसर पर सदर विधायक माननीय मनीष जायसवाल द्वारा भी खेल से संबंधित एवं आयुर्वेद से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार रूप से बताया गया। ब्लॉक प्रमुख जी के द्वारा भी विस्तार पूर्वक खेलकूद के बारे में बताया गया।



