
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को कार्रवाई करते हुए कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 04 वांछित अभियुक्त एवं 01 वारंटी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कसया के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के दौरान मु0अ0सं0-606/2025 धारा 115(2), 351(3), 352, 325, 191(2) बीएनएस, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित अभियुक्तगण— आशिक पुत्र नूर आलम, सोखा उर्फ कलाम सिद्दीकी, खुशबुद्दीन पुत्र नबी रसूल और इमरान अंसारी, सभी निवासी मैनपुर दीनापट्टी थाना कसया, को दबोच लिया गया। वहीं, मु0नं0 304/2011 धारा 41/411/414 भादवि से संबंधित वारण्टी उत्तम ओझा पुत्र ब्रम्हा ओझा निवासी सोमाली थाना कसया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वरुणेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक उज्ज्वल गौड़, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह तथा कांस्टेबल महेन्द्र यादव, अभिषेक मौर्या, रामजनम यादव और सुन्दर चौधरी की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इस सफलता से पुलिस की सख्त कार्यशैली का संदेश पूरे क्षेत्र में गया है, जिससे अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा हुआ है।

