
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के आदेश के अनुपालन में नवरात्री/दशहरा पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु एवं मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय के नेतृत्व में दिनांक 18.09.2025 से दिनांक 30.09.2025 तक जनपद-कुशीनगर में अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से नमूना संग्रह किया गया।
मेन बाजार कसया, अमन स्वीट हाउस उत्तम मद्धेशिया, छेने की मिठाई बसडिला महन्थ, पोखराज स्वीट हाउस राजू गुप्ता, दही बसडिला महन्थ, विशाला स्वीट्स इ्रन्दासन, तिन्नी का चावल रामकोला रोड मिश्रौली बाजार, मद्धेशिया किराना स्टोर, विजय मद्धेशिया, रसगुल्ला साहू टाकीज के सामने पडरौना, मिठाई महल अंकित सिंह, छुहारा आजाद चैक कप्तानगंज, यूनिक जनरज स्टोर सैफ अली, नमकीन वी बाजार हाटा अम्बुज तिवारी, पनीर आजाद चैक कप्तानगंज अश्वनी यादव, बाकला दाल मेन रोड गाॅधी नगर हाटा राजेश कुमार, राॅक साल्ट जलकल भवन पडरौना, प्रहलाद किराना भण्डार ईश्वर चन्द्र अग्रववाल, बाकला की दान जलकल भवन पडरौना, प्रहलाद किराना भण्डार ईश्वर चन्द्र अग्रववाल, किसमीस नौंरगिया चैराहा, वर्नवाल किराना स्टोर टून्नू कुमार, साबूदाना जलकल रोड शिवाजी चैक खड्डा पवन कुमार, रामदाना गुदरी बाजार खड्डा ब्रह्मा जायसवाल, गाय का घी सब्जी मण्डी खड्डा बाजार,मद्धेशिया किराना स्टोर अखिलेश कुमार,
मूंगफली दाना ओम किराना स्टोर,
निकट सी.एच.सी. गोला बाजार कसया विनोद कुमार, गाय का दूध सर्विस लेन हाटा उपेन्द्र यादव, साबुत कुट्टू मेसर्स गंगा राम विश्वनाथ प्रसाद
गांधी नगर हाटा दीपक कुमार,
गाय का दूध निकट मदनपुर रोड पनियहवा पुलिस चैकी सुदामा, वेजिटेबल इडिबल आॅयल विनोद किराना स्टोर बहोर छपरा विनेाद कुमार, सागो पापड़ मेन रोड हास्पीटल गेट कसया शर्मा किराना स्टोर शिवहरी शर्मा, कुट्टू आटा रिलायंस रिटेल लिमिटेड, नौका टोला चुंगी पडरौना अरविन्द कुमार,
23 25.09.2025 घी विशाल मेगा मार्ट कसया रोड पडरौना मनीष कुमार, छेना की मिठाई पिपरा रोड बलकुडिया आयुषि स्वीट सोनू जायसवाल, पनीर पनियहवा बाजार गुप्ता बेकर्स उपेन्द्र गुपता, पनीर सर्विस लेन जोकवा बाजार अंशिका स्वीट रामनरायन मद्धेशिया, बेसन सीताराम चैरसिया कुबेरस्थान प्रदीप कुमार चैरसिया, पनीर जायसवाल बेकर्स, मथौली बाजार निलेश जायसवाल, बूॅदी लड्डू प्रजापति स्वीट हाउस धर्मसमधा मंदिर रामकोला हिरालाल प्रजापति, पेड़ा प्रजापति स्वीट हाउस धर्मसमधा मंदिर रामकोला हिरालाल प्रजापति, बूॅदी लड्डू अंशिका स्वीट, कप्तानगंज चैराहा हाटा अजीत मद्धेशिया
खोवा केशव स्वीट हाउस, कप्तानगंज चैराहा हाटा सतीश,
सहायक आयुक्त(खाद्य)-द्वारा बताया गया कि अभियान के अन्तर्गत कुल-35 प्रतिष्ठनों का निरीक्षण कर 32 नमूनें जाॅच हेतु संग्रहित किये गये। नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। इस अवधि में जनपद के नगर पालिका व नगर पंचायतों में शहरी अजीविका मिशन के अन्तर्गत आयोजित लोक कल्याण मेला में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्ट्रीट फूड वेण्डर्स को स्वच्छता, हाईजिन तथा खाद्य संरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। रामकोला स्थिति धर्मसमधा देवी मंदिर, कुबेरस्थान सहित विभिन्न मंदिरों/पण्डालों के आस-पास के खाद्य कारोबारकर्ताओं को भी जागरूक करते हुए शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश दिया गया। छापेमारी टीम में राम बुझावन चैहान, कन्हैया लाल वर्मा, विजय कुमार यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे।
