
कुशीनगर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि उ0 प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दिनांक 29.09.2025 को ब्लाक/तहसील हाटा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुभाष कान्दू ,ग्राम प्रधान, मठहीबाबू कुशीनगर, मैनेजर, कौ0वि0मि0, आशुतोष पाण्डेय, इनकम टैक्स वकील, मो0फिरोज आलम जी0एस0टी0 वकील तथा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, कुशीनगर, रामचनद्र प्रसाद के साथ साथ विभाग के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे, आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के लगभग 100 आवेदकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमे सर्व प्रथम श्री रामचन्द्र प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, कुशीनगर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि गण एवं आम जनमानस का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से स्वरोजगार हेतु पलायन को रोकने के उद्देश्य से विभाग में संचालित विभिन्न रोजगार परक योजनओ की विस्तृत जानकारी देते हुए अपने ही गांव, शहर एवं कस्बे मे स्वरोजगार स्थापना हेतु विस्तार से जानकारी दी गयी, इसके साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा उपस्थित आम जनमानस को अधिका अधिक स्वरोजागर स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया तथा इनकम टैक्स वकील श्री आशुतोष पाण्डेय द्वारा इनकम टैक्त एवं व्यापार कर के विशय में विस्ता जानकारी दी गयी। श्री रामचन्द्र प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, कुषीनगर द्वारा अपने सम्बोधन में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं के तहत विषेश छूट के साथ अपने ही गाव, कस्बे, व शहर मे बैकों के माध्यम से ऋण लेकर ग्रामोद्योगी इकाईयों के स्थापना पर ध्यान आकर्षित कराया गया।
