

कुशीनगर पुलिस का अवैध ड्रोनों पर विशेष अभियान, कुल 12 ड्रोनों की जब्ती
जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में अवैध और अपंजीकृत ड्रोनों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ड्रोन संबंधी भ्रामक अफवाहों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है।इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपंजीकृत ड्रोनों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 30.09.2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में तलाशी और निरीक्षण के दौरान कुल 12 ड्रोनों को जब्त किया गया। इनमें थाना खड्डा से 10, थाना कुबेरस्थान से 03 और थाना हनुआनगंज से 02 अपंजीकृत ड्रोन्स शामिल हैं। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक कुल 25 अपंजीकृत ड्रोनों को पुलिस ने जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ड्रोन का उपयोग करने से पहले वैधानिक अनुमति अवश्य लें और सभी नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति ड्रोन से संबंधित भ्रामक खबरें या अफवाहें फैलाता है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
कुशीनगर पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह भी दे रही है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध ड्रोन संचालन को रोकना है, बल्कि जनपद में नागरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करना भी है।अवैध और अपंजीकृत ड्रोनों के संचालन पर सख्त अंकुश लगाते हुए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 12 ड्रोनों को जब्त किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि केवल पंजीकृत और अनुमत ड्रोन का ही उपयोग करें। इस कार्रवाई से अवैध ड्रोन संचालकों में हड़कंप मचा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह पहल जिले में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।





