

कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं संग फलाहार कर सभी नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण कर भक्ति व उत्साह के माहौल में पर्व का आनंद साझा किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि नवरात्रि आस्था, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। मां दुर्गा की उपासना से प्राप्त शक्ति और प्रेरणा को समाज और नगर के विकास कार्यों में लगाना चाहिए।
फलाहार कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, सभासद सोनू कुशवाहा, रामाश्रय गौतम, नीरज मिश्रा, अमित तिवारी, राजेश जायसवाल, संतोष चौहान, विनय पांडे, गौरव रौनियार, अरुण सिंह, पवन जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
