
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में रामायण/कीर्तन आदि के आयोजन कराए जाने संबंधी आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक दौरान जिलाधिकारी उक्त कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने हेतु नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्गत गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम संपन्न कराने सहित कार्यक्रम संबंधित फोटोग्राफ्स एवं वीडियो सांस्कृतिक विभाग के मेल आईडी पर भेजना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जन सामान्य को इससे जोड़ने के उद्देश्य से दिनांक 07 अक्टूबर, 2025 को महर्षि वाल्मीकि जयंती जनपदमें भव्य रूप से निम्नानुसार मनायें जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थल/मंदिर आदि पर दीप प्रज्वलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत् 8, 12 अथवा 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण का पाठ किये जाने के कार्यक्रम निर्धारित किये गए हैं।
प्रत्येक आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, मेयजल, सुरक्षा, ध्वनि, प्रकाश एवं दरी बिछावन आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा तथा सभी आयोजन स्थलों पर आयोजन हेतु सक्षम स्तर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।
इस अवसर पर सीडीओ गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी सहित पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


