
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार व क्षेत्राधिकारी राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत विशुनपुरा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना विशुनपुरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप (UP 57 AT 7992) से तस्करी कर ले जाई जा रही 65 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। मौके से एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर लालबाबू चौधरी, निवासी भतहवां, थाना ठकरहा, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।
बरामद शराब में 8PM स्कॉच, रॉयल स्टेज, ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की तथा किंगफिशर बीयर जैसी ब्रांड शामिल हैं। कुल 65 पेटियों में भरी शराब और वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।
इस संबंध में मु.अ.सं. 354/2025 धारा 60/72 अबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो बिहार में शराब की तस्करी करता था।
इस सराहनीय सफलता में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक सौरभ गिरी, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कॉन्स्टेबल सूर्यप्रताप सिंह और दीपक मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विशुनपुरा पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल जिले में तस्करी पर रोक लगाई है, बल्कि पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी का भी मजबूत उदाहरण पेश किया है।


