
गोरखपुर। अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में की गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने पीयूष गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता निवासी डोहरिया बाजार को अवैध पिस्टल .32 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से TVS स्कूटी व एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर मु0अ0सं0 632/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस सफलता में थानाध्यक्ष सूरज सिंह, उ.नि. जय प्रकाश सिंह, का. मो. आफताब, अभिषेक प्रसाद, विवेक कुमार सिंह और बलवंत सिंह की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
(रिपोर्ट: विलेज फास्ट टाइम्स, गोरखपुर)
