
🔹 गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर अभिनय त्यागी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तिवारीपुर पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने संवेदनशीलता व तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।
दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिवारीपुर क्षेत्रान्तर्गत मोहनलालपुर मोहल्ले में किराए पर रहने वाले व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री, जो मानसिक रूप से बीमार है, घर से नाराज़ होकर लापता हो गई है। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम हरकत में आई और तुरंत खोजबीन शुरू कर दी।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय स्रोतों की मदद से बालिका को धर्मशाला बाजार के पास भटकते हुए सकुशल बरामद कर लिया। तत्पश्चात आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
🔸 बरामदगी टीम में शामिल रहे:
1️⃣ म0उ0नि0 प्रगति यादव
2️⃣ म0उ0नि0 अनिषा गौतम
3️⃣ हे0का0 मनीष कुमार मिश्रा
4️⃣ का0 सोनू सरोज साईनाथ
👉 पुलिस की तत्परता और मिशन शक्ति टीम की संवेदनशील कार्यवाही की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
