
विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
दिनांक – 07 नवम्बर 2025
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, वहीं दो बालअपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान तथा नगद रुपये बरामद किए हैं।
थाना कसया पुलिस द्वारा पंजीकृत मुकदमा संख्या 0718/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत की जा रही जांच के क्रम में शुक्रवार को पुलिस टीम ने मथौली निवासी आकाश चौहान पुत्र बबलू चौहान को गिरफ्तार किया तथा दो नाबालिग बालअपचारियों को अभिरक्षा में लिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के पास से चोरी की गई वस्तुओं में एक बैटरी, एक स्टैण्डिंग पंखा, चार चूल्हा मय बर्नर व पाईप, तीन छोटी स्टील की बाल्टी, एक इन्वर्टर, एक स्टैण्डिंग हीटर तथा नगद रुपये 8000/- बरामद हुए हैं। चोरी की ये वस्तुएं हाल ही में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थीं, जिनकी रिपोर्ट दर्ज थी।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई कसया पुलिस टीम की सक्रियता और सतर्कता का परिणाम है, जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
अभिनव मिश्र, थाना प्रभारी, कसया
उपनिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी कस्बा कसया
हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, सत्येन्द्र नाथ, अख्तर अली, किशन प्रताप
कांस्टेबल अतुल कुमार, थाना कसया
कसया पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
— विलेज फास्ट टाइम्स, कुशीनगर

