
विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
दिनांक – 10 नवम्बर 2025
जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, कुशीनगर द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने और आत्मरक्षा कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। जिलाधिकारी कुशीनगर के आदेश दिनांक 15 अक्टूबर 2025 के अनुपालन में समिति ने स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में “कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम” प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी शक्ति और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कराटे प्रशिक्षण से जिले के युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और फिटनेस की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके संचालन हेतु समिति द्वारा एक योग्य एवं अनुभवी कराटे प्रशिक्षक (कोच) रखने का निर्णय लिया गया है, जो नियमित प्रशिक्षण सत्रों का संचालन करेगा और आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेगा।
इच्छुक और पात्र प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में दिनांक 20 नवम्बर 2025 तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ योग्यता प्रमाणपत्र, अनुभव पत्र और कराटे फेडरेशन से संबद्धता प्रमाणपत्र की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्य दिवसों में जिला खेल कार्यालय, कुशीनगर से संपर्क कर सकते हैं।
यह पहल न केवल जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा देगी बल्कि युव
