
विलेज फास्ट टाइम्स, कुशीनगर | जनपद कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा देर शाम एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया। आदेश के तहत कई अनुभवी तथा दक्ष पुलिस कर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर उन्हें विभिन्न थानों पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। एसपी द्वारा जारी यह चौंकाने वाला कदम पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, जिला पुलिस लाइन्स में तैनात तथा हाल ही में गैर जनपद से आए पुलिसकर्मियों को भी उनकी कार्यकुशलता और आवश्यकता के अनुसार विभिन्न थानों पर भेजा गया है। सूची में कुल 11 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें नई तैनाती के साथ नए दायित्व भी सौंपे गए हैं।
इस फेरबदल में सबसे पहला नाम उ0नि0 श्री रामविलास सिंह यादव का है, जिन्हें पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना तुर्कपट्टी (T4o11) भेजा गया है। वहीं उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना तरयासुजान, उ0नि0 बबन यादव को थाना कप्तानगंज, उ0नि0 रामशब्द को थाना तमकुहीराज, और उ0नि0 अनिल कुमार राय को थाना पटहेरवा में पदस्थापित किया गया है।
इसी क्रम में उ0नि0 अंगद कुमार को थाना पडरौना, उ0नि0 गंगाराम यादव को थाना खड्डा, उ0नि0 नन्दलाल सरोज को थाना हाटा, जबकि उ0नि0 हनुमान सिंह यादव को थाना कप्तानगंज, और उ0नि0 सुनील कुमार को थाना कसया में भेजा गया है। अंतिम नाम उ0नि0 वंशनारायण गोंड का है, जिन्हें थाना अहिरौली बाजार में नई तैनाती मिली है।
पुलिस अधीक्षक का यह कदम जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण को गति देने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। जनपद के कई क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और गश्त प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए यह स्थानांतरण आवश्यक बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन नए अधिकारियों की तैनाती से थानों में कार्य संस्कृति में सुधार होगा और पुलिस-पब्लिक समन्वय भी अधिक मजबूत होगा।
