




विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर से विषेश संवाददाता की रिपोर्ट
कुशीनगर जनपद के पडरौना क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में आयोजित “रामोत्सव कार्यक्रम” ने गुरुवार, 26 मार्च 2026 को एक ऐतिहासिक और अत्यंत भव्य स्वरूप धारण कर लिया। दुदही प्रखंड स्थित श्री बच्चू सिंह एजूकेशनल एकेडमी, मठिया माफी (डकही) का परिसर श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रभावना के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गरिमामयी उपस्थिति के साथ शामिल हुए। महिला जिला उपाध्यक्ष उर्मिला जायसवाल, जिला मातृशक्ति संयोजिका सरोज सिंह, जिला दुर्गा वाहिनी संयोजिका करिश्मा, जिलामंत्री सुरेन्द्र, जिलासहमंत्री माणिक्य, जिलाधर्माचार्य संपर्क प्रमुख वेद प्रकाश, जिला सहसंयोजिका दुर्गा वाहिनी रजनी, जिला कॉलेज छात्रा संपर्क प्रमुख प्रतिमा सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की।
इसके अलावा प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों—प्रखंड अध्यक्ष गौरव, मंत्री जयसिंह, सहमंत्री मार्कण्डेय—तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार और बजरंग दल प्रखंड सहसंयोजक राजगौरव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से रंजित सहित अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान बना दिया।
पूरे आयोजन के दौरान “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक चेतना और संगठनात्मक एकता का अभूतपूर्व संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से दुर्गा वाहिनी की बहनों की सक्रिय भागीदारी ने महिला शक्ति के सशक्त स्वरूप को उजागर किया।
अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं को फलाहार वितरित किया गया, जो आपसी सौहार्द और सेवा भावना का प्रतीक बना। यह रामोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक गौरव और संगठन की मजबूती का सशक्त प्रदर्शन बनकर उभरा।
पडरौना में आयोजित यह कार्यक्रम साफ संकेत दे गया कि धर्म, संस्कृति और संगठन के प्रति समर्पण की यह लौ अब और प्रज्वलित होने जा रही है।
























