
दुदही ।नगर पंचायत स्थित श्री शिवपूजन मॉडर्न एकेडमी विद्यालय से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। जिसमें भारत मां की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। करीब एक किमी लंबी पद यात्रा का पूरे बाजार में भ्रमण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवस्त पर झंडारोहण के पश्चात स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा पद यात्रा निकाली जो करीब 1000छात्र छात्राओं की संख्या से 1किमी लंबी पद यात्रा रहा। आगे आगे भारत मां की झांकी चल रही थी। पीछे पीछे स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लहराते चल रहे थे। विभिन्न नारे की जय घोष किया जा रहा था। जो यह पद यात्रा गांधी, चौक, गोला, चांदनी चौक, स्टेशन बाजार, स्टेशन रोड, सुराजी बाजार, ब्लॉक मुख्यालय चौराहा, टैक्सी स्टैंड आदि को भ्रमण किया। लंबी पद यात्रा की देखते हुए। चार दरोगा एवं करीब 10सिपाही की देख रेख में कार्यक्रम का सफल बनाया गया। पद यात्रा का शुभारंभ पूर्व प्रधान शिवशंकर कुशवाहा, एवं हिंदू नेता राजन ब्याहुत, ने तिरंगा लहरा कर शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अच्छेलाल गुप्ता, बृजकिशोर पाल, अविनाश गुप्ता, तूफानी मौर्या, राकेश यादव, अलका मिश्रा, सलोनी पटेल, बबीता राव, महिला मिश्रा, रीना गुप्ता आदि।
