
कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की संयुक्त बैठक कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटिया माफी में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट कर सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करना रहा।
बैठक में हनुमान चालीसा केंद्र अखंड भारत कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम सभा में हनुमान चालीसा केंद्र की स्थापना कर हिंदुओं को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से जागरूक बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के मार्गदर्शन में चल रहा है। इसका मकसद यह है कि हर क्षेत्र में सनातन धर्म की शक्ति और संगठन को और मजबूत किया जा सके।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हिंदू विनय यादव, जिला महामंत्री विश्वजीत खरवार, राष्ट्रीय बजरंग दल ब्लॉक अध्यक्ष अर्पित राय, ब्लॉक उपाध्यक्ष मधुसूदन चौहान, संतोष, बबलू, सतीश, मनीष, प्रिंस, पंकज तथा स्वामी चिदानंद जी समेत बड़ी संख्या में सनातनी बंधु उपस्थित रहे।
