
📰 विलेज फास्ट टाइम्स – कुशीनगर
दिनांक – 01 नवम्बर 2025
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा जनपद में नवागंतुक एवं उपलब्ध राजपत्रित अधिकारियों के कार्य व दायित्वों का औपचारिक वितरण किया गया। इस क्रम में श्री विरेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (नवागंतुक), को क्षेत्राधिकारी खड्डा का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, श्री उमेश चन्द्र भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक (अपराध/कार्यालय/लाइन), को उनके पद पर कार्य करते हुए पूर्ववत् दायित्व बनाए रखा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्यों का यह वितरण प्रशासनिक दक्षता और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नवागंतुक अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनता से संवाद और पुलिसिंग की पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने कहा कि “हर क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की सतत निगरानी करें और जनता का भरोसा बनाए रखें।”
कुशीनगर पुलिस प्रशासन ने इसे नई ऊर्जा और दायित्वबोध के साथ कार्यप्रणाली में सुधार का अवसर माना है।
