


विलेज फास्ट टाइम्स, कुशीनगर से विशेष संवाददाता
कुशीनगर। दुदही-पडरौना मार्ग स्थित सुराजी बाजार के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार, 26 जुलाई 2026 को मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से एक दिवसीय बाल संस्कार वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को संस्कार, संस्कृति, अनुशासन और राष्ट्रभावना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रांत सहसंयोजिका दुर्गा वाहिनी मिथिला जी ने बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए बच्चों और मातृशक्ति को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संस्कारवान पीढ़ी ही समाज और राष्ट्र को मजबूत दिशा दे सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला उपाध्यक्ष उर्मिला जी ने की, जबकि संचालन जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी करिश्मा जी ने किया।
आयोजन में संगठन के पदाधिकारियों, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह, जिला सहमंत्री माणिक्य जी, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वेद प्रकाश जी, नौरंगिया प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र जी, आदर्श जी, पडरौना नगर अध्यक्ष चंदन जी, नगर मंत्री विशाल जी, दुदही सहमंत्री मार्कण्डेय जी, श्रीराम जानकी मंदिर समिति अध्यक्ष नन्हे जायसवाल जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार जी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से रामप्रताप जी, रंजित जी, दीपक जी और आयुष जी, आरएसएस से संजय जी, अमर जी, धीरज जी और श्रीराम जी तथा नगर पंचायत सभासद राजन ब्याहुत जी सहित अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
दुर्गा वाहिनी की ओर से पार्वती, आकृति, खुशी, माही, प्रतिमा और निशा तथा मातृशक्ति से दुर्गावती जी, सरोज जी, गीता देवी, बिंदु देवी और सावित्री देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बच्चों में संस्कार, संस्कृति और अनुशासन का बीजारोपण जितना मजबूत होगा, समाज की भावी पीढ़ी उतनी ही सशक्त और जिम्मेदार बनेगी।
