
विलेज फास्ट टाइम्स | कुशीनगर से विशेष संवाददाता
कुशीनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रेड हिल्स ग्रुप ने जिले की सभी महिलाओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया है। ग्रुप परिवार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने की परंपरा भर नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते, विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे के सम्मान की रक्षा का पवित्र संकल्प है।
रेड हिल्स ग्रुप के सीएमडी आलमगीर अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि हर बहन के जीवन में सुख, समृद्धि, सम्मान और सफलता हो, यही इस पावन अवसर पर उनकी हार्दिक कामना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब समाज अपनी बेटियों और बहनों के सम्मान के लिए सजग होगा, तभी वास्तविक रूप से सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण होगा।
वहीं रेड हिल्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकुर शर्मा ने कहा कि समाज की हर महिला और बेटी सम्मान की अधिकारी है और उन्हें अपनी बहन के समान आदर देना ही रक्षाबंधन का सच्चा संदेश है। उन्होंने कहा कि केवल शुभकामनाएं देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, आत्मनिर्भरता और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना भी हम सभी का कर्तव्य है।
ग्रुप के मैनेजर रितेश मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, स्नेह और विश्वास का पवित्र पर्व है, जो रिश्तों में मजबूती और अपनापन पैदा करता है। उन्होंने जिले की सभी बहनों के सुखद, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।
रेड हिल्स ग्रुप परिवार ने जिलेवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा हर महिला के सम्मान और सुरक्षा को अपना सामाजिक दायित्व समझें।
