
विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर से मुन्ना अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना विशुनपुरा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराध में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में ले लिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख की चर्चा तेज हो गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद भर में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना विशुनपुरा पुलिस ने मु0अ0सं0 141/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त अफजल अंसारी पुत्र मुसाफिर अंसारी निवासी ग्राम चाफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की तलाश काफी समय से की जा रही थी। पुलिस टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर नजर बनाए हुए थी। अंततः सटीक सूचना और प्रभावी रणनीति के बल पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई समय की मांग है। पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से बच निकलना आसान नहीं है। अपराध चाहे कितना भी गंभीर क्यों न हो, आरोपी को न्याय के कटघरे तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है।
इस सराहनीय कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक ललिता वर्मा, हेड कांस्टेबल सुनील सिंह, कांस्टेबल नरेन्द्र यादव तथा महिला कांस्टेबल आरती यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए कुशीनगर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
विशुनपुरा पुलिस की इस कार्रवाई ने अपराधियों में बेचैनी और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने का काम किया है।
