
विलेज फास्ट टाइम्स
कुशीनगर से विशेष संवाददाता
कुशीनगर, 04 जुलाई। जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनहित उन्मुख बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 11 उपनिरीक्षकों (नागरिक पुलिस) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक चंदन कुमार सिंह को थाना कोतवाली पडरौना से चौकी सिधुआं, अमित कुमार सिंह को कोतवाली पडरौना से चौकी बंगाछापर (जटहां बाजार), राहुल कुमार को थाना तुर्कपट्टी से चौकी मथुरिया तथा विवेक पाण्डेय को पुलिस लाइन से चौकी बोधवार (कसया) भेजा गया है।
इसी क्रम में विवेक अवस्थी को कोतवाली पडरौना से चौकी तिनफेड़िया (तरयासुजान), शशांक राय को थाना रविन्द्रनगर धूस से चौकी बहादुरपुर (तरयासुजान), रोहित कुमार सिंह को थाना खड्डा से चौकी सालिकपुर तथा शेख अहमद को थाना खड्डा से चौकी शिवपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा सर्वेश राय को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली पडरौना, शशांक शेखर राय को थाना तरयासुजान से थाना खड्डा तथा राहुल सिंह को थाना हाटा से थाना कोतवाली पडरौना स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने, थानों एवं चौकियों की कार्यप्रणाली में गति लाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि नए कार्यक्षेत्र में तैनात अधिकारी अपने अनुभव और कार्यशैली से पुलिसिंग को और बेहतर बनाएंगे तथा आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पुलिस विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
